अगर आज भी क्षत्रिय समाज अपने असली इतिहास को नहीं पहचानेगा,
तो आने वाली पीढ़ियाँ केवल नाम सुनेंगी — बलिदान नहीं जानेंगी।
कुछ लोग कहते हैं कि ठाकुर सिर्फ राज करते रहे…
लेकिन इतिहास के पन्ने खोलकर देखिए — इस देश की मिट्टी में सबसे अधिक किले, रियासतें, जागीरें और वंश अंग्रेजों ने उन्हीं के छीने, जिन्होंने सिर झुकाने से इनकार किया।
Incredible
Features




दुःख इस बात का नहीं कि दुनिया हमारे वीरों को नहीं जानती…
दुःख इस बात का है कि हम स्वयं अपने महापुरुषों को भूलते चले गए।
आज वीर महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयंती पर यह केवल शुभकामना का संदेश नहीं, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज को अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाने का प्रयास है।
हम महाराणा प्रताप का नाम गर्व से लेते हैं और लेना भी चाहिए, क्योंकि वे सम्पूर्ण हिन्दू स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
लेकिन प्रश्न यह है कि क्या हम अपने क्षेत्र के उन वीरों को जानते हैं जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने राज्य, किले और जीवन तक बलिदान कर दिए?
मध्यप्रदेश के धार जिले की अमझेरा रियासत के बख्तावर सिंह राठौड़ को 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों ने इंदौर में फांसी दे दी।
विजयराघौगढ़ स्टेट के राजा सरजू प्रसाद कछवाह का राज्य अंग्रेजों ने जब्त कर लिया और उन्हें कालापानी की सजा दी गई।
जैतपुर के राजा पारीक्षित बुंदेला ने 1836 में ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत कर दी थी।
1842 के बुंदेला विद्रोह के कारण अंग्रेजों ने उनका राज्य छीन लिया।
शाहगढ़ के बख्तबली शाह बुंदेला और बानपुर के मर्दन सिंह बुंदेला पहले अंग्रेजों के साथ रहे, लेकिन जब मातृभूमि पर संकट आया तो वही 1857 के महान क्रांतिकारी बने।
अंग्रेजों ने दोनों के राज्य जब्त कर लिए।
नरवर के राजा मानसिंह को कई लोग बिना इतिहास जाने गद्दार कह देते हैं, जबकि ग्वालियर गजेटियर में दर्ज है कि उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का साथ दिया था।
उनके परिवार को अंग्रेजों ने बंधक बनाया, उनका पोहरी किला तोड़ दिया गया, लेकिन फिर भी उन्होंने स्वाभिमान नहीं छोड़ा।
बिलाया के बरजोर सिंह परमार जैसे वीरों पर अंग्रेजों ने हजारों रुपये का इनाम रखा था।
चंदेरी के नानकपुर के धंधेरे चौहानों ने मेरठ विद्रोह से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ तैयारी शुरू कर दी थी।
झीझन के देशपत बुंदेला, ककरबई के छत्रसिंह बुंदेला, रानी झांसी के सेनापति जवाहर सिंह और उनके भाई, जगजीत सिंह भसनेह, निरंजन सिंह जैसे हजारों नाम इतिहास के पन्नों में दबा दिए गए।
अकेले बुंदेलखंड में 100 से अधिक गढ़ी और किले अंग्रेजों ने इसलिए तोड़ दिए क्योंकि वहां ठाकुरों और क्षत्रिय वीरों ने विद्रोह किया था।
अगर यह समाज अपने इतिहास का प्रचार करता, अपने बलिदानियों को याद रखता, तो कोई यह कहने का साहस नहीं करता कि क्षत्रिय केवल अंग्रेजों के गुलाम थे।
आज जरूरत किसी एक शाखा को बड़ा बताने की नहीं है।
परमार, राठौड़, चौहान, कछवाह, बुंदेला, सेंगर, सोलंकी, तोमर, सिसोदिया — ये सब अलग नाम हो सकते हैं, लेकिन रक्त एक ही है — क्षत्रिय।
जब एक शाखा मजबूत होती है तो पूरा समाज मजबूत होता है।
और जब हम एक-दूसरे के इतिहास को सम्मान देते हैं, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपने गौरव को पहचान पाती हैं।
वीर महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया जयंती पर आइए संकल्प लें —
हम अपने हर वीर को याद करेंगे।
अपने इतिहास को पुस्तकों, सोशल मीडिया और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएंगे।
और क्षत्रिय समाज को शाखाओं में नहीं, एक शक्ति के रूप में खड़ा करेंगे।
इतिहास भूलने वाले समाज मिट जाते हैं,
और इतिहास लिखने वाले समाज सदियों तक राज करते हैं।
⚔️ जय महाराणा प्रताप
⚔️ जय क्षत्रिय समाज
⚔️ जय वीर परमार