Skip to Content

बसंत पंचमी की आप सभी श्रोताओं को हार्दिक शुभकामनाएं

                                              बसंत पंचमी की आप सभी श्रोताओं को हार्दिक शुभकामनाएं

 विचारों की शुद्धता 

बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर हमें अपने बच्चों के विचारों की शुद्धता के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए। अश्लील गानों से दूर रहकर भक्ति संगीत का चयन करें। विसर्जन के समय शोभायात्रा में अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए और पूजा के दौरान मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार की हिंसा या द्वेष फैलाने से बचें, क्योंकि इससे हमारी पूजा पद्धति को नुकसान पहुँचता है। इस बसंत पंचमी पर हम संकल्प लें कि हम अपने और अपने बच्चों के विचारों की शुद्धता के लिए प्रयास करेंगे। आपका भाई, डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा हिंद ट्रस्ट।

बसंत पंचमी की आप सभी श्रोताओं को हार्दिक शुभकामनाएं
YHT Store, yuva hind trust 2 February 2025
Share this post
Archive
Sign in to leave a comment
एक विवाह ऐसा भी मधुबनी