Skip to Content

सीपीआई (एम) के वरिष्ठ कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना का निधन, पार्टी में शोक की लहर

46 वर्षों तक पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे कॉमरेड इब्राहिम अंसारी, देवधा में अंतिम लाल सलाम के साथ दी गई श्रद्धांजलि
10 May 2026 by
सीपीआई (एम) के वरिष्ठ कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना का निधन, पार्टी में शोक की लहर
YHT Store, yuva hind trust
| No comments yet

Communist Party of India (Marxist) की जयनगर लोकल कमिटी के अंतर्गत देवधा ब्रांच के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ कॉमरेड Ibrahim Ansari Maulana का 9 मई 2026 की संध्या करीब 7 बजे इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना लगभग 70 वर्ष के थे तथा वर्ष 1980 से लगातार पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे। वे उच्च शिक्षित व्यक्तित्व के धनी थे और एम.ए. तक की पढ़ाई पूरी की थी। सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा बनी रहती थी। इलाके में वे एक सजग सामाजिक कार्यकर्ता और समर्पित वामपंथी नेता के रूप में पहचाने जाते थे।

उनके निधन के बाद 10 मई 2026 को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवधा स्थित उनके आवास पहुंचकर अंतिम लाल सलाम अर्पित किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड Ramji Yadav, लोकल कमिटी जयनगर सचिव Kumar Rana Pratap Singh, लोकल कमिटी सदस्य हैदर अली, देवधा मध्य एक के ब्रांच सचिव कॉमरेड अली हसन, देवधा मध्य दो के ब्रांच सचिव कॉमरेड मोहम्मद मंजूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी साथी मौजूद रहे।

इसके अलावा कॉमरेड रजा उल्लाह, कॉमरेड नूर मोहम्मद तथा नौजवान सभा के साथी मोहम्मद सदमा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय साथी को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना ने अपना पूरा जीवन मजदूर, गरीब और आम जनता की आवाज उठाने में समर्पित कर दिया। वर्ष 1980 से लेकर अंतिम समय तक वे पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे। उनके निधन से देवधा पार्टी संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ता उनके अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पार्टी की ओर से जानकारी दी गई कि जनाजे की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे उनका मिट्टी कार्यक्रम संपन्न किया गया। वहीं दिवंगत कॉमरेड की स्मृति में 11 मई 2026 को सुबह 8:30 बजे देवधा मध्य में शोक सभा आयोजित की जाएगी, जहां पार्टी साथी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सीपीआई (एम) के वरिष्ठ कॉमरेड इब्राहिम अंसारी मौलाना का निधन, पार्टी में शोक की लहर
YHT Store, yuva hind trust 10 May 2026
Share this post
Tags
Archive
Sign in to leave a comment
🔴 मधुबनी में शोक की लहर: राजपूत संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह का असामयिक निधन
झूठे मुकदमे और मानसिक तनाव से टूट गए मनोज सिंह श्रद्धांजलि सभा में उठी कड़ी कार्रवाई की मांग, समाज में गहरा आक्रोश