Skip to Content

बिहार के हर प्रखंड में श्रम विभाग की योजनाओं का प्रचार: बाबूबरही में पहुंचा LED स्क्रीन युक्त वाहन

4 से 10 मई तक प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है श्रम अधिनियमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, बाबूबरही में हुआ सफल आयोजन

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा 4 मई से 10 मई 2025 तक राज्य के सभी प्रखंडों में कल्याणकारी योजनाओं एवं श्रम अधिनियमों के प्रचार-प्रसार हेतु LED स्क्रीन युक्त प्रचार वाहनों की शुरुआत की गई है। ये वाहन राज्य मुख्यालय से संचालित होकर विभिन्न प्रखंडों में पहुंचाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 5 मई को प्रखंड बाबूबरही में दोपहर 12:30 बजे प्रचार वाहन का आगमन हुआ। प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि, आम नागरिक, विभागीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 मिनट तक LED स्क्रीन पर श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी विजुअल माध्यम से प्रदर्शित की गई, जिससे नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न हुई। जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसके बाद प्रचार वाहन प्रखंड खुटौना के लिए रवाना हुआ। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि वे पात्र श्रमिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाएँ और उन्हें आवेदन हेतु बाबूबरही कार्यालय भेजें।


श्रम विभाग द्वारा संचालित 14 प्रमुख योजनाओं की सूची:

  1. निर्माण श्रमिक सहायता योजना
  2. मृत्यु एवं दुर्घटना सहायता योजना
  3. चिकित्सा सहायता योजना
  4. मातृत्व लाभ योजना
  5. शिक्षा सहायता योजना
  6. विवाह सहायता योजना
  7. वृद्धावस्था पेंशन योजना
  8. आवास सहायता योजना
  9. कौशल विकास योजना
  10. उपकरण क्रय सहायता योजना
  11. साईकिल सहायता योजना
  12. कोरोना विशेष सहायता योजना
  13. दिव्यांग सहायता योजना
  14. संतान जन्म सहायता योजना

बिहार के हर प्रखंड में श्रम विभाग की योजनाओं का प्रचार: बाबूबरही में पहुंचा LED स्क्रीन युक्त वाहन
YHT24X7NEWS 5 May 2025
Share this post
Archive
Sign in to leave a comment
विश्व मजदूर दिवस पर बासोपट्टी पूर्वी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन, मुखिया मदन पासवान ने रखे मजदूरों के हक में विचार
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत बासोपट्टी पूर्वी पंचायत में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के लोकप्रिय मुखिया श्री मदन पासवान जी ने की। सभा में पंचायत के कई वार्ड सदस्य, बुद्धिजीवी और आमजन उपस्थित रहे।