Skip to Content

Fire Safety Week 2026: Jaynagar me Marathon aur Cricket se jagrukta ka sandesh

अग्निशमन विभाग द्वारा मैराथन दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, लोगों को आग से बचाव के लिए किया जागरूक
16 April 2026 by
Fire Safety Week 2026: Jaynagar me Marathon aur Cricket se jagrukta ka sandesh
YHT Store, yuva hind trust
| No comments yet
बहेरी में रात के वक्त “बे वफ़ा चाय वाला” की दुकान में भीषण आग, बिना दमकल के बुझी लपटें
दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के बेनीपुर-अलीनगर मुख्य सड़क पर स्थित “बे वफ़ा चाय वाला” की दुकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। रात के सन्नाटे में उठती आग की तेज लपटों ने आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति बेकाबू होती चली गई।

सबसे अहम बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही हिम्मत दिखाते हुए बाल्टी, पानी और बालू की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और घरों को बचाया जा सका।

इस अग्निकांड में बे वफ़ा चाय वाला” की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दुकान में रखे सामान और जरूरी सामग्री जलने से मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना रात में दुकान बंद रहने के दौरान हुई, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, वहीं कुछ लोग आपसी रंजिश के चलते आग लगाने की संभावना भी जता रहे हैं। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

Crafting Beautiful Spaces

Designing elegant, inviting environments that inspire and delight.

Your Dynamic Snippet will be displayed here... This message is displayed because you did not provide enough options to retrieve its content.
Fire Safety Week 2026: Jaynagar me Marathon aur Cricket se jagrukta ka sandesh
YHT Store, yuva hind trust 16 April 2026
Share this post
Tags
Archive
Sign in to leave a comment