Skip to Content

🔴 मधुबनी में शोक की लहर: राजपूत संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह का असामयिक निधन

झूठे मुकदमे और मानसिक तनाव से टूट गए मनोज सिंह श्रद्धांजलि सभा में उठी कड़ी कार्रवाई की मांग, समाज में गहरा आक्रोश
10 May 2026 by
🔴 मधुबनी में शोक की लहर: राजपूत संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह का असामयिक निधन
YHT Store, yuva hind trust
| No comments yet

मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत महेशबारा गांव से एक दुखद खबर सामने आई है। राजपूत संघ बछौर परगना के सचिव श्री मनोज कुमार सिंह का 2 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कई महीनों से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। समाज के लोगों का आरोप है कि पंचायत के सरपंच द्वारा उनके ऊपर झूठा हरिजन मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके कारण वे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी तनाव का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा और अंततः हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे। वे समाज के लोगों के बीच काफी सम्मानित माने जाते थे और हमेशा सामाजिक एकता तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे रहते थे। उनके निधन से समाज को बड़ी क्षति बताई जा रही है।

दिवंगत मनोज कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बना हुआ है।

दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि सभा में श्री देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी, बैजू सिंह, रामनारायण राय, जगन्नाथ राय, कैलाश राय, कुंदन जी, प्रमोद सिंह (BJP), सतीश कुमार सिंह, दिनेश राय, गुड्डू जी, अशोक कुमार, वरुण कुमार, प्रमोद कुमार और शीतल राय सहित कई लोगों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता श्री नीरस राय ने की।

उपस्थित श्रद्धांजलुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

सभा में मौजूद लोगों ने सरकार, समाज और प्रशासन से मांग की कि झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष व्यक्ति को मानसिक प्रताड़ना का सामना न करना पड़े।

इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच गहरी संवेदना और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

🔴 मधुबनी में शोक की लहर: राजपूत संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह का असामयिक निधन
YHT Store, yuva hind trust 10 May 2026
Share this post
Tags
Archive
Sign in to leave a comment
🔴 अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात: एकतरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या
घर में शादी की चल रही थी तैयारी, उसी दिन आने वाले थे लड़के वाले। परिवार खेत से लौटा तो खून से लथपथ मिली बेटी, एकतरफा प्यार ने उजाड़ दिया पूरा घर।